ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को व्यापारी से 20 हजार घूस लेते पकड़ा

सिवनी। बीज प्रमाणीकारण अधिकारी को जबलपुर लोकायुक्त दल ने बीज व्यापारी से 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई बीज निगम कार्यालय में मंगलवार की दोपहर की गई। अधिकारी के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया है।

यह है मामला

पिंडरई भोमा के बीज व्यापारी व तान्या समिति के अध्यक्ष शिवनाथ पुत्र रामकरण चंद्रवंशी ने बताया है कि गेहूं के एक हजार क्विंटल बीज के प्रमाणीकरण और टैग जारी करने के लिए बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज प्रमाणीकरण अधिकारी (सीड इंस्पेक्टर) ने प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये की दर से घूस मांगी थी। इस पर व्यापारी ने कुल 20 हजार रुपये देने की बात कही। इस दौरान अधिकारी की कार्यप्रणाली से परेशान होकर व्यापारी ने सात नवंबर काे जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी।

जांच के बाद पकड़ा

कार्रवाई करने सिवनी पहुंचे लोकायुक्त दल के प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया है कि व्यापारी की शिकायत पर रिकार्डिंग कराई गई। साथ ही तथ्य जुटाए गए। इसके बाद बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने की याेजना बनाई गई। योजना के तहत मंगलवार 12 दिसंबर के दिन व्यापारी को घूस के 20 हजार रु देने बीज निगम कार्यालय भेजा गया। जैसे ही व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी अधिकारी को घूस के रुपये दिए लोकायुक्त दल से दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button