ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। बता दें कि कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसी के साथ मध्य प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली है। यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। यहां पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button