ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग, मिथुन-तुला सहित इस राशि के जातक जीवन में पाएंगे धन और शौहरत

इंदौर। शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं। वह एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। उसी राशि में वापस लौटने में 30 साल का समय लग जाता है। कर्मफलदाता फिलहाल अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। इस समय शनैश्चर शश राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। करीब 30 वर्ष बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग बना है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में केंद्र त्रिकोण योग का बनना शुभ होता है। इससे जीवन में कई क्षेत्रों में मुनाफा मिलता है। आइए आगे जानते हैं केंद्र त्रिकोण राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग मिथुन राशि के जातकों को विशेष फल देता है। अपने काम मनचाहे तरीके से पूरे करने में सफल रहेंगे। अगर शादीशुदा हैं तो ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। युवाओं को काम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

विदेश जाने के लिए प्रयासरत जातकों को केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी। जॉब की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के रिजल्ट सकारात्मक प्राप्त हो सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button