ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

शादी में व्‍यस्‍त था परिवार, 6 साल की बच्ची से रेप, होटल में हुई दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जयपुर:  राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।

विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में दौसा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना दौसा में सैंथल रोड स्थित होटल में हुई।मासूम के पिता ने दौसा के महिला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button