ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

यातायात बाधित करने वाली बसों की पुलिस ने की धरपकड़

ग्वालियर।अवैध बस स्टैंड बनाकर सड़क किनारे खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ यातायात पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। झांसी रोड थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने बीच सड़क पर खड़े रहकर सवारियां भरने और गलत साइड से आ रही बसों के चालान काटे। उल्लेखनीय है कि नईदुनिया अभियान के बाद पुलिस के अफसर जागे और कार्रवाई करने सड़क पर उतरे। पुलिस की इस कार्रवाई में नगर निगम का मदाखलत दस्ता भी शामिल था। निगम के मदाखलत दस्ते ने सड़क किनारे खड़े रहकर यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेला को मौके से हटवाया। यातायात थाना प्रभारी झांसी रोड अभिषेक सिंह ने पुलिस बल के साथ बसों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच बसों पर चालानी कार्रवाई की गई। बस चालक बीच सड़क पर बस खड़ी कर सवारी भरते मिले। इससे यातायात बाधित हो रहा था। यातायात थाना प्रभारी सिंह ने बस चालकों को हिदायत दी कि आगे से सड़क पर बस खड़ी कर सवारी न भरें अगर ऐसा करते हुए मिले तो बस जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस ने चेतकपुरी, विवेकानंद तिराहा, निजी बस स्टैंड झांसी रोड के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़ी बसों पर कार्रवाई की।

दोपहर में हटवाए ठेले

शाम को लग गए बसों पर हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अमले ने सड़क पर खड़े हाथ ठेले वालों को हटवाया। लेकिन शाम होते ही हाथ ठेला चालक दोबारा सड़क पर जम गए। इससे यातायात बाधित होने की स्थिति बन गई। बस स्टैंड होने के कारण झांसी रोड पर हाथ ठेला चालकों का जमघट लगता है। जिससे रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लगातार की जाएगी कार्रवाई मार्ग बाधित करने वाली बसों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जहां तहां खड़े रहकर सवारियां भरने वाली बसों पर अब निगरानी की जाएगी।

अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी यातायात, झांसी रोड

Related Articles

Back to top button