ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे दो पहिया वाहन

प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की मेहनत दिल्ली में बेकार साबित हो रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ गाजियाबाद की सीमा में कार्रवाई करती है, उस कार्रवाई का असर भी देखने को मिलता है। लेकिन दिल्ली में गाजीपुर, खिचड़ीपुर व अक्षरधाम के पास से दो पहिया वाहन चालक बिना किसी रोक टोक के एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर जाते हैं।

एनएच-नौ से तीन स्थानों से एक्सप्रेव-वे पर प्रवेश किया जाता है, वहां एनएचएआइ की ओर से प्रतिबंध के बोर्ड भी लगे हुए हैं। कैमरे भी हैं। लेकिन दो पहिया वाहन चालकों में किसी का डर नहीं है। सवाल यह है कि जब उत्तर प्रदेश पुलिस सख्ती से नियम का पालन करवा सकती है तो फिर दिल्ली पुलिस को प्रतिबंध का पालन करवाने में पसीने क्यों छूटने लगते हैं। दो पहिया वाहन चालकों को भी अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है।

गाजियाबाद अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा ने कहा कि गाजियाबाद के क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहन चालकों को चलने नहीं दिया जाता। उस स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है, जहां से एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालक प्रवेश करते हैं। कोई दो पहिया वाहन चालक पकड़ा जाता है तो उसका चालान किया जाता है, जरूर पड़ने पर वाहन को जब्त भी कर लिया जाता है।

वहीं, पूर्वी रेंज जिला पुलिस उपायुक्त गौरव गुप्ता कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा के लिहाज से दोपहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध है। ऐसे में फिर भी कुछ चालक इस पर आवागमन करते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से आए दिन एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button