ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, नहीं रहे सबको हंसाने वाले बॉलीवुड के ये मशहूर एक्टर…

 मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जूनियर महमूद जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि 67 साल की उम्र में जूनियर महमूद ने दुनिया से अलविदा कह​ दिया। लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। हर शख्स बीते कुछ समय से उनकी सलामती की दु​आ कर रहा था लेकिन कैंसर की जंग से वे ज्यादा लड़ ना सके और अपने चाहने वालों को छोड़कर चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती गुरुवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की है। वहीं यह भी जानकारी मिली कि बीते दिनों उन्होंने अपने दोस्तों जितेंद्र और सचिन पिलगाउंकर से मिलने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पर दोनों कलाकार खास तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद की हालत देख जितेंद्र की आंखें नम हो गई थीं।
इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में मातम सा पसर गया है। जहां सभी लोग बीते दिन तक उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे, अब उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर ने बीती रात यानी गुरुवार 7 दिसंबर 2023 को अंतिम सांस ली इस खबर की पुष्टि उनके दोस्त सलाम काजी ने की है।

Related Articles

Back to top button