ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

डाला के ग्राम सचिव ने डाली थी 5-5 लाख की कमेटी; 7.12 लाख डकारे

मोगा: पंजाब के मोगा के गांव डाला की महिला सरपंच के खिलाफ पुलिस ने 7 लाख 12 हजार 200 रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि पंचायत सचिव ने सरपंच कुलदीप कौर के पास 5-5 लाख रुपए की 2 कमेटियां डाली थी। महिला सरपंच द्वारा उसे न तो कमेटी दी गई और न रुपए लौटाए। उसके साथ 7 लाख 12 हजार 200 रुपए की धोखाधड़ी की जानकारी उसने पुलिस को दी।एसएसपी को दी थी शिकायतथाना मैहना के ASI जसवंत सिंह ने बताया कि गांव डाला निवासी पंचायत सचिव सुखबीर सिंह ने 13 जून 2022 को एसएसपी को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा गांव की महिला सरपंच कुलदीप कौर के पास 5-5 लाख रुपए की दो कमेटियां डाली थी। वह हर महीने कमेटी की बनती दोनों किस्त समय पर महिला सरपंच को जमा करवा देता था। ऐसा करके उसने 20 सितंबर 2020 से लेकर 22 जनवरी 2022 तक कमेटी की 17 किश्तें महिला सरपंच को दी।9 महीने से नहीं लौटाए रुपएजनवरी 2022 में उसकी कमेटी निकलने पर कुलदीप कौर ने उसे रुपए नहीं दिए और वह लगातार टालमटोल करती आ रही थी। ऐसा करके उसके द्वारा पुलिस को शिकायत करने पर एसएसपी द्वारा मामले की जांच डीएसपी होमीसाइड एंड फॉरेंसिक स्पेशल ब्रांच को सौंप दी थी।साढ़े 3 महीने चली जांचजांच अधिकारी की ओर से साढ़े तीन महीने चली लंबी जांच के बाद शिकायतकर्ता सुखबीर सिंह द्वारा लगाए आरोप सही पाए जाने पर महिला सरपंच कुलदीप कौर के खिलाफ धारा 420 ,सेक्शन 76 चिट फंड एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button