ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चोरी की बाइक बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, पुलिस ने पकड़ा, आठ बाइक बरामद

बुरहानपुर/शाहपुर। महाराष्ट्र बार्डर पर बसे इच्छापुर गांव में चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे एक वाहन चोर को शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं।

वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए 48 वर्षीय मनोहर मोरे निवासी पंधाना जिला खंडवा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बुरहानपुर के अलावा खंडवा और खरगोन से भी बाइक चोरी करता था। इन बाइकों को वह इच्छापुर व अन्य जगह खेतों में छिपा देता था। कुछ समय बाद निकालकर लोगों को बेच देता था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइक बरामद की हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपित मनोहर को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे खंडवा जेल भेज दिया गया है।

लगातार वाहन चोरी होने पर पुलिस ने सक्रिय किया था मुखबिर तंत्र

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने वाहन चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। तीन दिसंबर को सूचना मिलने पर उन्होंने उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, एएसआइ कुबेर सिंह जाटव, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, रेवाराम को मौके पर भेजा था। पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

बीस दिन पहले ही जेल से छूटा

पुलिस के मुताबिक, आरोपित मनोहर पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। करीब बीस दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। बीस दिन में उसने तीन जिलो में चोरी की आठ वारदातों को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि आरोपित का पुत्र और बहू खंडवा जिले में शिक्षक हैं। बावजूद इसके आरोपित अपनी चोरी की आदत नहीं छोड़ पा रहा है।

आरोपित से ये बाइक की बरामद

आरोपित ने बाइक क्रमांक एमपी 68 एमसी 6573 शाहपुर से चोरी की थी। इसके अलावा एमपी 47 एमएम 2732, एमपी 68 एमए 4064, एमपी 12 एमवी 1054, एमएच 05 ईडब्ल्यू 5275, एमएच 04 एफवाय 9559, एमपी 68 जेडबी 3242 और एक बिना नंबर की होंडा यूनिकान तीन जिलों से चोरी की थी।

Related Articles

Back to top button