ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

रेवंत रेड्डी का दावा, तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी कांग्रेस

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तय नजर आ रही जीत के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने अपने दल की प्रमुख नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार गठित करने के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस की जीत ‘तेलंगाना के शहीदों’ को समर्पित है।

रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी की जीत पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव की शुभकामनाओं का स्वागत किया और कहा कि वह लोगों को सुशासन देने में बीआरएस के सहयोग की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोगों का जनादेश है। हमें पोस्टमॉर्टम करने की जरूरत नहीं है। सब कुछ ठीक रहता है, तभी आपको वह जादुई नंबर मिलेगा। सीधी बात यह है कि वे (लोग) बदलाव चाहते थे। वे केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) को हराना चाहते थ। उन्होंने केसीआर को हरा दिया है। बस इतना ही।” मुख्यमंत्री पद के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे रेड्डी ने चुनाव में कांग्रेस के सहयोगियों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और तेलंगाना जन समिति को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास प्रगति भवन का नाम बदलकर ‘प्रजा भवन’ कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस 15 सीट जीत चुकी है, जबकि 48 सीट पर आगे है। वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नौ सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 31 सीट पर उसे बढ़त हासिल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट जीत चुकी है और सात सीट पर आगे है।

Related Articles

Back to top button