ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पूर्व विधायक का छलका दुख, कहा- मुझे ऐसे लोगों से शिकायत

मेहगांव। भाजपा के पूर्व विधायक मुकेश चौधरी ने ने कहा आप लोगों के प्रेम ने मुझे आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया है। मैंने, जिनके लिए अपने समाज को छोड़ा, वरिष्ठ नेताओं से लड़ा। डा गोविंद सिंह से विरोध लिया, लेकिन समय आने पर उन्होंने मेरा विरोध किया। मुझे ऐसे लोगों से शिकायत है। यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। आज हम दशहरा मिलन समारोह के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। दशहरे के दिन अत्याचारी रावण का श्रीराम भगवान ने वध किया था। कल से मैं, पार्टी का काम करने के लिए निकल जाऊंगा। पार्टी भी देखेगी कि मैं, पहले जहां दोगुना काम करता था, वहीं अब चार गुना काम करूंगा। लेकिन आप से मैं, कहना चाहता हूं कि संकल्प लें कि हमें बुराई रूपी रावण का नष्ट कर देना है। वह शुक्रवार को मेहगांव के ग्वालियर रोड पर स्थित जनक गार्डन में आयोजित दशहरा मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मेहंगाव से भाजपा से टिकट मांग रहे थे चौधरी

पूर्व विधायक द्वारा मेहगांव विस से टिकट की मांग की जा रही थी। मुकेश चौधरी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता विधायक बनना नहीं है। आपका जो ये प्रेम है, यही मेरी प्राथमिकता है। विधायक तो किस्म-किस्म के लोग बन जाते हैं। शासन ने ऐसी कोई नियमावली नहीं बनाई है कि योग्य व्यक्ति ही विधायक बने। इस कार्यक्रम की अनुमति मैंने पार्टी के वरिष्ठजनों से ले ली है। मैं आपसे दो बातें करना चाहता था। आज इन दो लोगों ने मेरे साथ जो किया वह नहीं करना चाहिए था। आप अपने लिए कुछ भी मांग लेते, लेकिन आपने यह कह दिया कि मुकेश चौधरी को छोड़कर क्षेत्र के लिए निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Back to top button