ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक दरभंगा से गिरफ्तार

दरभंगा. भारत के दूसरे सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देनेवाला बिहार के दरभंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने स्थानीय थाने की मदद से मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान सुनील कुमार मिश्र के बेटे राकेश कुमार मिश्र के रूप में हुई है. राकेश मिश्र को मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है. राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं.

सादे लिबास में राकेश के घर पहुंची पुलिस

स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्थानीय थाने की मदद से मुंबई पुलिस सादे लिबास में आरोपित राकेश मिश्र के घर पहुंची. बुधवार शाम करीब 4 बजे जब मुंबई पुलिस के जवान राकेश मिश्र के घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था. पुलिस ने जब दरवाजे पर दस्तक दी तो राकेश मिश्र ने ही दरवाजा खोला.

Related Articles

Back to top button