ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

तरला दलाल बनकर छा गईं हुमा कुरैशी रिलीज हुआ Tarla का मजेदार ट्रेलर

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही तरला फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शक इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल ये फिल्म मशहूर फूड राइटर और दिवंगत सेलिब्रिटी होम शेफ तरला दलाल की लाइफ पर आधारित है। तरला का खाने से एक अलग ही प्यार था। वे खाने के साथ कुछ कर दिखाना चाहती थीं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। इस ट्रेलर में तरला का जुनून साफ देखने को मिल रहा है। रोजाना के खाने ने तरला को एक नई जिंदगी दी थी।

हुमा कुरैशी बनीं तरला दलाल

तरला के रोल में हुमा कुरैशी शानदार लग रही हैं। तरला के हाथों में खाने का स्वाद जैसे बसा हुआ था। इसी ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया था। लेकिन इस बात का अंदाजा तरला को शुरुआत में जरा भी नहीं था। उनके हाथों में जादू है और खाना बनाने की कला है, इस बात को जानने में तरला को काफी वक्त लग गया था। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि तरला की कहानी अपने लक्ष्य को ढूंढने पर बेस्ड है। उन्होंने धीरे-धीरे जाना का खाना ही उनकी असली ताकत है। अब दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

रिलीज हुआ तरला का ट्रेलर

वहीं हुमा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने आप को पूरी तरह से तरला के कैरेक्टर में बसा लिया है। तरला दलाल को द तरला दलाल शो और कुक इट अप विद तरला जैसे फेमस कुकरी टीवी शो की होस्टिंग के लिए जाना जाता था। तरला ने ऐसी-ऐसी डिशेज बनाई, जो दुनियाभर में फेमस हो गईं। 1 मिनट 55 सेकंड के ट्रेलर में ये भी दिखाया गया कि कैसे मैरिड लाइफ में तमाम मुश्किलें आईं, लेकिन तरला ने अपनी जिंदगी में हार नहीं मानी। उन्होंने 100 से ज्यादा कुक बुक्स लिखी हैं। इसके साथ ही उन्हें साल 2007 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था। साल 2013 में 77 साल की उम्र में तरला की मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button