ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

MP News: मतगणना से पहले कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे पर देर रात मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर धमकाने का आरोप

हरदाकृषि मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के छोटे बेटे सुदीप पटेल पर सिटी थाना में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एफआईआर दर्ज की गई। पूर्व विधायक व कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रामकिशोर दोगने की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने सुदीप पर भादंसं की धारा 188, 507 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

खुली धमकी की शिकायत

पूर्व विधायक दोगने ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को लिखित शिकायत कर बताया था कि मंत्री पुत्र सुदीप पटेल ने मतगणना दिनांक को गणना अभिकर्ता, आम जनमानस को सोशल मीडिया ग्रुप पर खुली धमकी दी। शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया ग्रुप के स्क्रीनशाट की छायाप्रति भी संलग्न कर भेजी गई। शिकायत में बताया गया कि सुदीप ने सोशल मीडिया ग्रुप पर उनके कार्यकर्तओं को भड़काने का काम किया।

मतगणना स्थल से दूर रहने का आरोप

सुदीप पर खुली धमकी का आरोप है। दोगने ने शिकायत में यह भी कहा कि सुदीप अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। यदि सुदीप मतगणना स्थल पर रहे तो गंभीर अपराधिक घटना घटित हो सकती है। इसके अलावा भी दोगने ने अपनी शिकायत में सोशल मीडिया ग्रुप पर सुदीप पटेल द्वारा लिखी गई बातों का जिक्र किया है। इसके बाद सुदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button