ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गर्म रोटी नहीं मिली तो बौखला गए बाराती, हलवाई के ऊपर फेंक दिया गर्म तेल

बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में बारात के दौरान गर्म रोटी न मिलने से नाराज बारातियों ने हलवाई पर कथित तौर पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। गम्भीर रूप से झुलसे हलवाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र निवासी पन्नालाल की बेटी की 29 नवंबर को शादी थी। बारात कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के लहरा गांव से आई थी एवं देर रात दूल्हे के चाचा इंद्रपाल पाली समेत कुछ लोग खाना खाने बैठे।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने रोटी गर्म मांगी लेकिन चूंकि देर हो जाने की वजह से तंदूर बुझ चुका था इसलिये वेटर ने गर्म रोटी नहीं होने की बात कही। इस पर इंद्रपाल समेत और उसके तीन दोस्त भड़क गए और गालीगलौज करते हुए हलवाई को बुलाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हलवाई राजेश उस समय दुल्हन की विदा के वक्त बारातियों को नाश्ता आदि बनाने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में उसने आने से इंकार कर दिया। इस पर तैश में आये इंद्रपाल और उसके दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर राजेश पर कढ़ाही में खौल रहा तेल उड़ेल दिया।

घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि हलवाइयों के ठेकेदार तरुण ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है। मूसाझाग थाना के थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी बारातियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Related Articles

Back to top button