ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव से बचना है तो घर में जरूर रखें चांदी की ये चीजें

इंदौर। कई बार ग्रहों-नक्षत्रों के स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। नौकरी या व्यापार के साथ-साथ पारिवारिक जीवन और सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, चंद्रमा मन को प्रभावित करते हैं। चंद्र दोष दूर करने पर जातक को जहां मानसिक शांति मिलती है, वहीं सेहत संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती है। पंडित शर्मा के मुताबिक, यदि आपको भी जीवन में इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो घर में चांदी की कुछ चीजें जरूर रखना चाहिए।

अलमारी में रखें चांदी का गिलास

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक, एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु की शांति के लिए चांदी के गिलास घर में जरूर रखना चाहिए। चांदी के ग्लास में पानी पीना भी शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होती है। यदि आप इसका रोज उपयोग नहीं करना चाहते तो अलमारी में भी रख सकते हैं।

चांदी की डिब्बी

राहु दोष को दूर करने के लिए तिजोरी या अलमारी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रखना चाहिए। यदि किसी जातक की कुंडली में चतुर्थ भाव में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर जमीन में दबा देना चाहिए। ऐसा करने से राहु दोष दूर हो जाता है। आर्थिक दिक्कतें दूर होती है।

चांदी का हाथी

व्यापार में लाभ पाने के लिए घर में चांदी से बना हाथी रखना शुभ होता है। चांदी का छोटा हाथी पंचम और द्वादश में बैठे राहु को शांत करता है। व्यापार में लाभ मिलता है। आर्थिक बाधाएं दूर होती है। इसके अलावा शादी में देरी हो रही है तो शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार को सुबह चांदी की एक गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। इससे जल्द विवाह होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button