ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मप्र में 182 सीटों पर बढ़ा महिलाओं मतदान, परिणाम को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों उत्साहित

वहीं, कांग्रेस का दावा है कि नारी सम्मान योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर सहित कई घोषणाओं से ज्यादातर महिला मत कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। अंचलवार देखें तो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की मात्र चार सीटों में ही महिलाओं का मतदान प्रतिशत वर्ष 2018 की तुलना में कम हुआ है। इनमें जौरा, दिमनी, भिंड और पिछोर शामिल हैं। उधर, मालवा-निमाड़ की 21 सीटों में मतदान घटा है। हालांकि, इंदौर शहर की पांच विधानसभा सीटों में तीन से चार प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

भोपाल मतदान में पीछे

भोपाल की सात में से दो विधानसभा क्षेत्र भोपाल दक्षिण पश्चिम और भोपाल मध्य में भी कम मतदान हुआ है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम में वर्ष 2018 के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है जो प्रदेश में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी में वर्ष 2018 में 80.61 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया था जो इस बार 82.77 रहा। यानी 2.16 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में लगभग एक प्रतिशत की बढ़त दिखी है। ज्यादा मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के अपने-अपने दावे और विश्लेषण हैं। दोनों इससे खुद को लाभ का दावा कर रही हैं, लेकिन वास्तविक में कौन लाभ में रहेगा यह तीन को परिणाम आने पर ही सामने आएगा।

इन सीटों पर महिलाओं ने कम किया मतदान

जौरा, दिमनी, भिंड, पिछोर, खुरई, दमोह, पवई, रैगांव, नागोद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, सिरमौर , त्योंथर, गुढ़, ब्यौहारी, सौसर, मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, भैंसदेही, सिवनी मालवा , भोपाल दक्षिण पश्चिम, भोपाल मध्य, राजगढ़, देवास, खातेगांव, बागली, मांधाता, खंडवा, पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर, भीकनगांव, बड़वाह, खरगोन, पानसेमल, बड़वानी, गंधवानी, कुक्षी, पेटलावद, सरदारपुर, बदनावर, महू, सांवेर, नागद-खाचरोद, मल्हारगढ़ और मनासा ।

Related Articles

Back to top button