ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

Uttarkashi Tunnel : सुरंग के अंदर से पहला वीडियो आया सामने, यहीं पर होगा मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को किसी भी समय बाहर निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि बाबा बौखनाग के अपार आशीर्वाद से बचाव एजेंसियों ने सुरंग में पाइप डालने का काम पूरा कर लिया है। किसी भी समय हमारे भाइयों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीमें तैनात कर दीं है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्वीटर) पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बेड की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। बचाव अभियान के चलते सुरंग के अंदर अस्थायी चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के बाद यहीं पर स्वास्थ्य परीक्षण दिया जाएगा।

लंबा इंतजार आज समाप्त हो जाएगा
सिलक्यारा सुरंग में बचावकर्मियों के जल्द ही मलबे के उस पार पहुंचने की उम्मीद कर रहे मजदूर मंजीत के पिता चौधरी ने मंगलवार को कहा कि लगता है कि उनका लंबा इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। संवाददाताओं से बात करते समय आज चौधरी के चेहरे पर मुस्कान थी। चौधरी अपने एक पुत्र को पहले ही मुंबई में एक दुर्घटना में खो चुके हैं जिसके बाद मंजीत के सुरंग में फंसने से वह बहुत मायूस थे

सुरंग में फंसे एक अन्य श्रमिक गब्बर सिंह नेगी के बड़े भाई जयमल सिंह ने कहा कि इस समय वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति भी खुश नजर आ रही है और ठंडी हवाओं से पेड़ और पत्ते झूम रहे हैं। उन्होंने भी बताया कि उन्हें सामान तैयार रखने तथा अगले आदेश का इंतजार करने को कहा गया है।

पीएम मोदी ने फोन पर ली जानकारी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुन: फोन कर उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में सुरंग में फँसे 41 श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली। पीएम मोदी ने धामी से सुरंग में फंसे श्रमिकों का कुशल क्षेम जाना। उन्होंने ड्रिलिंग के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ही बाहर राहत बचाव कार्य में जुटे लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी रणनीति पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button