ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

सुरक्षाबलों ने जंगल से दो आईईडी बरामद किए

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेनग्रहतु गांव के नजदीक जंगल से सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच कोबरा कमांडो घायल हो गए थे। यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी उन्हें जमीन में छिपाए गए दो आईईडी का पता चला।दोनों आईईडी को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ की, जंगल में लड़ने में पांरगत इकाई ‘कोबरा’ के पांच कमांडो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के टोंटो इलाके में जंगल में सुरक्षाकर्मियों को आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ होने लगी।उन्होंने बताया कि घटना में घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए गत दो सप्ताह से इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

Related Articles

Back to top button