ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
खेल

IPL 2024: चेन्नई ने आठ खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, धोनी को लेकर सामने आई बड़ी खबर

आईपीएल का खुमार पूरे देश में तेजी से चढ़ने लगा है। आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2024) की नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज की लिस्ट आज सामने आना शुरू हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आठ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं…इस बात पर भी पर्दा उठ गया है। धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान में नजर आने वाले हैं। इस बार भी दर्शकों को धोनी के चौके-छक्के देखने को मिलेंगे।

चेन्नई ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने जिन खिलाड़ियो ंको रिलीज किया है उनके नाम इस प्रकार हैं…

  1. बेन स्टोक्स
  2. ड्वेन प्रिटोरियस
  3. अंबाती रायडू
  4. सिसांडा मगला
  5. सुभ्रांशु सेनापति
  6. काइल जेमिसन
  7. भगथ वर्मा
  8. आकाश सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महीश थीक्षाना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंधु ,अजय मंडल।

चेन्नई ने जीता खिताबा
बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर जरूरी 10 रन बना चेन्नई को जीत दिलाई थी। चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रनों का संशोधित टारगेट मिला था जो उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया था। चेन्नई ने गुजरात को हरा अपना पांचवां आईपीएल जीतने के साथ मुंबई की बराबरी कर ली है। चेन्नई और मुंबई दोनों के ही नाम अब पांच-पांच आईपीएल खिताब हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button