ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

खेत में पानी देकर घर लौट रहे पति-पत्नी को कार चालक ने मारी टक्कर मौत ।

मुरैना के जौरा कस्बे में अपने खेत में पानी लगाकर लौट रहे पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी की ग्वालियर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। बता दें, कि मुकेश जाटव, उम्र 32 वर्ष तथा उसकी पत्नी मायावती जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी खुमानीपुरा, रात में अपने खेत में पानी लगाकर लौट रहे थे। वे कुछ ही दूर पर थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार जिसका नंबर-MP07-ZD 0308 है। उसने पति पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति मुकेश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पत्नी मायावती गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर मुरैना जिला अस्पताल रैफर कर दिया। मुरैना जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button