ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

वृंदावन में मचने वाली है श्री बांके बिहारी के प्राकट्य उत्सव की धूम

प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी का जन्मदिन बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वैसे तो इस उत्सव की धूम पूरे भारत में रहती है लेकिन ब्रज धाम में स्थित वृंदावन में कुछ अलग ही छटा देखने को मिलती है।

श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी पूजनीय श्री राजू गोस्वामी जी ने पंजाब केसरी के संवादाता विक्की शर्मा को बताया रसिक शिरोमणि अनन्य नृपति स्वामी श्री हरिदास जु महाराज जी के लाडले ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी का प्राकट्य उत्सव श्री बिहार पंचमी महोत्सव इस वर्ष 17 दिसंबर 2023 को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बिहारी जी के सभी भक्तों को अपने परिवार सहित बिहार पंचमी उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

श्री बांके बिहारी जी के जन्मदिन पर कुछ वर्षो से भक्त ऑफ बिहारी जी ग्रुप के (Bhagat of bihari ji group) सदस्य श्री राजू गोस्वामी जी (जो वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी हैं) के नेतृत्व में इस महोत्सव में शामिल होते आ रहे हैं।

श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य निधिवन राज श्रीधाम वृंदावन में हुआ था। उनके इस प्राकट्य उत्सव को बृज में ” बिहार पंचमी” महोत्सव के नाम से जाना जाता है। यह दिन हर बृजवासी के लिए बड़े उत्साह और हर्षोल्लास का दिन होता है। इस दिन सब बृजवासी इस उत्सव को बड़े चाव के साथ मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button