ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

सोना-चांदी में मंदी से सराफा बाजार में रौनक बढ़ी

Gold and Silver Price Today in MP:इंदौर। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और सराफा बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। इस बीच सोने-चांदी के रेट पिछले दो दिनों से सीमित रूप से टूट रहे हैं, जिससे ग्राहकों का खरीदारी के प्रति मनोबल बढ़ रहा है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में मुनाफावसूली की बिकवाली का दबाव बढ़ने और लेवाल बेहद कमजोर होने के कारण भाव में मंदी का वातावरण बना हुआ है। कामेक्स पर सोना 4 डालर टूटकर 1994 डालर प्रति औंस रह गया। इसके चलते इंदौर में सोना आंशिक घटकर 62275 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी घटकर 73800 रुपये प्रति किलो रह गई, जबकि कामेक्स वायदा में चांदी 23.82 डालर प्रति औंस पर मजबूत बोली गई।

ज्वेलर्स का मानना है कि वर्तमान दामों पर बाजार स्थिर हो जाता है तो आगे अच्छी ग्राहकी देखने को मिल सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 1994 नीचे में 1991 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.82 नीचे में 23.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

Indore Sarafa Bazar: इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 62275 सोना (आरटीजीएस) 62950 सोना (91.60 कैरेट) 57660 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 62325 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73800 चांदी टंच 74000 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74300 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73850 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button