ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
व्यापार

सोना 2000 डालर के पार, इंदौर में दोनों धातुओं में तेजी जारी

इंदौर। अमेरिका में कमजोर सेल्स आंकड़ों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी ओर कच्चे तेल में गिरावट आ रही है। दरअसल, आने वाले दिनों में कमजोर मांग का अनुमान इसकी वजह बन रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता और छोटे निवेशकों की सोने-चांदी में लेवाली बढ़ने लगी है।

इसके असर से कामेक्स पर सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रही। बुधवार को कामेक्स पर 12 डालर बढ़कर 2000 डालर के पार 2006 डालर प्रति औंस और चांदी 13 सेंट बढ़कर 23.93 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ लिए हुए है।
बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 125 रुपये बढ़कर 62500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये बढ़कर 73950 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि लगातार बढ़ते दामों की वजह से बाजार में वैवाहिक ग्राहकी रुक-रुककर आ रही है। अगर बाजार में कुछ करेक्शन आता है तो आगे मांग बढ़ने की संभावना है। कामेक्स सोना ऊपर में 2006 नीचे में 1995 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.93 नीचे में 23.73 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 62500 सोना (आरटीजीएस) 63150 सोना (91.60 कैरेट) 57845 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 62375 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73950 चांदी टंच 74150 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74700 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 73650 रुपये पर बंद हुई थी।

Ujjain Sarafa Bazar: उज्जैन सराफा बाजार के बंद भाव

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 62350, सोना रवा 62100, चांदी पाट 74500, चांदी टंच 74000, सिक्का 850 रुपये प्रति नग।

Ratlam Sarafa Bazar: रतलाम सराफा बाजार के बंद भाव

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 74000, टंच 74100, सोना स्टैंडर्ड 63200, रवा 63150 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Related Articles

Back to top button