ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

PHQ के निर्देश पर चलेगा सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में 50 दिन तक वाहनों का बिशेष चेकिंग अभियान।

ग्वालियर। आज से सीट बेल्ट व हेलमेट धारण करके ही व्हीकल्स ड्राइव करें। इस संबंध में न्यायालय के आदेश का पालन करवाने के लिए पीएचक्यू ने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत ग्वालियर में भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा 50 दिनों तक विशेष चेकिंग की जाएगी। पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय) भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता के लिए 50 दिवसीय चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है। जिस पर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल के दो दिन सख्ती नहीं ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 50 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के शुरुआती दो दिन पुलिस द्वारा अधिक सख्ती नहीं बरती जाएगी। बल्कि इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात भी जो लोग उक्त नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्ती के साथ चालानी कार्रवाई की जाएगी। पीछे बैठने वाले को लगाना होगा हेलमेट पीएचक्यू द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसमें चालक के साथ ही पिलीयन राइडर अर्थात टू व्हीलर्स पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह फोर व्हीलर में ड्राइवर के साथ बैठे लोगों को भी सीट बेल्ट निर्देश पर ट्रैफिक एएसपी ऋषिकेश मीणा द्वारा बुधवार से शहर में भी विशेष चेकिंग अभियान शुरू करवा दिया गया है। जिससे ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सुबह से ही विभिन्न तिराहों-चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। लगाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button