ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में स्ट्रांग रूम के स्थान पर कब्रिस्तान तक पहुंचीं EVM, चुनाव अधिकारी निलंबित

शिवपुरी। जिले में मतदान तो शांतिपूर्ण हो गया, लेकिन मतदान सामग्री जमा कराने के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पोहरी विधानसभा के गोपालपुर क्षेत्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट शुक्रवार देर रात शिवपुरी में कब्रिस्तान के पास दो ईवीएम के साथ पाया गया। मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह और अन्य लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।

रिजर्व ईवीएम

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़ा किया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह रिजर्व ईवीएम थी। देर रात इनका आवंटित ईवीएम के साथ मिलान किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी कुशवाह का कहना है कि इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत करेंगे। बाद में प्रशासन की टीम ने पहुंचकर डिस्प्ले किया कि इस ईवीएम का उपयोग नहीं किया गया है, जिसके बाद विवाद खत्म हुआ।

सेक्टर अधिकारी को निलंबित

कलेक्टर ने लापरवाह सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के कुछ लोगों ने शिवपुरी में कब्रिस्तान से करीब आधा किलो मीटर दूर लुधावली वेयरहाउस के पास पोहरी विधानसभा के गोपालपुर के सेक्टर अधिकारी गणेश शंकर दीक्षित की गाड़ी देखी, जिसमें ईवीएम रखी हुई थीं। इसके बाद गाड़ी का पीछा करके उन्हें रात करीब 11 बजे रोक लिया गया। जब ईवीएम के बारे में पूछा गया तो दीक्षित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद एसडीएम जेपी गुप्ता व तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा सहित पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक यहां विवाद चलता रहा।

ईवीएम बदलने का आरोप

कांग्रेसियों ने राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के इशारे पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रशासन ने ईवीएम को जब्त कर पंचनामा बनाया और पालीटेक्निक कालेज में जमा कराईं। अधिकारियों के अनुसार, यह रिजर्व ईवीएम थी, जो सेक्टर अधिकारियों को दी जाती है, जिससे किसी मतदान केंद्र पर मशीन खराब होने पर मतदान न रुके। गणेश शंकर दीक्षित इसे सीधे जमा कराने के बजाए पहले अपने लुधावली कैंपस वेयरहाउस आफिस पहुंचे और फिर यहां वहां घूमते हुआ होटल खाना खाने पहुंच गए, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उनके पास दो रिजर्व ईवीएम मशीन (दो वीवीपैट, दो बीयू, दो सीयू) थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने लगाया आरोप

अधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, ब्लाक अध्यक्ष डा. रामदुलारे यादव के सामने इसे डिस्प्ले भी किया और बताया कि इससे निल वोट डले हैं। इसके बाद सभी लोग मौके से चले गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने आयोग पर दागे सवाल पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल खड़े किए हैं।

केके मिश्रा ने पोस्ट में लिखा कि क्या निर्वाचन आयोग इसका संतोषप्रद जवाब देगा? शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित पुराने कब्रिस्तान से हमारे जांबाज पार्टी मित्रों ने छह ईवीएम जब्त कीं। ये मशीनें वहां कैसे पहुंचीं या सरकार कब्रिस्तान जा रही है? प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है।

यह रिजर्व ईवीएम थी, जिसे सेक्टर अधिकारी को जमा कराना था, लेकिन वह उसे जमा कराए बिना दूसरी जगह चले गए। इस लापरवाही के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की है, साथ ही ईवीएम का डिस्प्ले भी करा दिया है, जिसमें निल वोट थे।

रवींद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर

Related Articles

Back to top button