ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस का गुजरात में हादसा, मां और उसके दो बच्चों समेत चार की मौत, 19 घायल

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने यात्रियों से भरी खड़ी बस को टक्कर मार दी. इससे खड़ी बस में बैठे चार यात्रियों की मौत हो गई. मृतकों में मां, उसके दो बच्चे और क्लीनर शामिल हैं. मृतक महिला का ढाई साल का बेटा और एक युवक गंभीर घायल है. वडोदरा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. 19 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. हादसा सोमवार रात 3 से 4 बजे के बीच गुजरात के गोधरा तालुका में दाहोद राजमार्ग के पास गढ़चुंदडी गांव में हुआ. राजगढ़ से राजकोट जा रही अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी. बस का टायर बदला जा रहा था. इसी दौरान इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रही गजराज ट्रेवल्स की बस के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया. इंदौर की बस खड़ी बस में जा घुसी. जोरदार टक्कर से बस गड्ढे में पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. मरने वाले मां और बच्चे धार जिले के पुलिस के अनुसार मृतक महिला 30 वर्षीय पपीता बाई गुंडिया धार जिले की रहने वाली थी. उसका बेटा प्रेम गुंडिया (6), बेटी मुस्कान गुंडिया (9) की मौत हुई है. महिला राजकोट के पास गोंडल में मजदूरी करती थी. दीवाली मनाने धार गई थी. वापस काम पर लौट रही थी. खड़ी बस के क्लीनर 25 वर्षीय राकेश भादू निवासी जोधपुरी की मौत हुई है. 19 यात्री गोधरा के सिविल अस्पताल में भर्ती स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे में 17 लोगों को चोंटे आई हैं. इनमें ज्योतिबेन, उमंगभाई, ज्ञानशीबेन, प्रकाशभाई, अनिताबेन, सूर्यांशभाई, कृष, शुभ शर्मा, समृद्धि शर्मा, करण सिंह पारगी, प्रकाशभाई, अंकित सिंह, रघुभाई, रमेशभाई सहित 19 यात्रियों का गोधरा के सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button