ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा

आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। एमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा। अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी। न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के अनुसार, लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।

Related Articles

Back to top button