ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मुरैना। गैस सिलेंडर से घर में लगी आग घर गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर हुआ राख।

मुरैना में एक घर में आग लग गई। घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमलिया गांव की है। इस गांव में एक महिला गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी, उसी दौरान गैस के सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही सिलेंडर से भड़की आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते पूरे घर का सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना रविवार देर रात की है। बता दें कि, जीवाराम पुत्र श्यामलाल माहौर, निवासी इमलिया गांव के घर की महिला गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रही थी। जिस समय वह दूध गर्म कर रही थी उसी समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही, महिला घर के अन्य सदस्यों को बुलाने के लिए बाहर की तरफ लपकी। इतनी देर में आग भड़क गई और उसने पूरे कमरे के समान को अपने आगोश में ले लिया। जब तक घर वाले सक्रिय होते तब तक आग में पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। गली सकरी होने के कारण नहीं जा सकी फायर ब्रिगेड स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान के पास पहुंचने के लिए पर्याप्त गली में जगह नहीं है। काफी कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button