ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

दरवाजा तोड़कर…आधी रात को महिला अफसर के कमरे में घुसा नायब तहसीलदार, किया रेप का प्रयास

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नायब तहसीलदार ने जूनियर महिला नायब तहसीलदार के साथ बलात्कार की कोशिश की। असफल होने पर महिला नायब तहसीलदार के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी महिला नायब तहसीलदार ने पुलिस को दी और सीनियर तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर भी दी। जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के सामने 161 का बयान दर्ज किया गया।

सरकारी आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया नायब तहसीलदार
महिला की तहरीर के मताबिक नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल छोटी दीपावली की रात एक बजे उनके सरकारी आवास का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला अफसर ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की। विरोध पर उसने पीड़िता का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। महिला अफसर ने किसी तरह खुद को बचाया और घर के अंदर छिप गई। नायब तहसीलदार घनश्याम रात ढाई बजे तक महिला अफसर के आवास के आसपास मंडराता रहा।

तीन दिन से घर से बाहर नहीं निकली खौफजदा महिला 
घटना के बाद खौफजदा अधिकारी तीन दिनों तक आवास से बाहर नहीं निकलीं। चौथे दिन परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार को उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला अधिकारी गोरखपुर की जबकि आरोपी नायब तहसीलदार महराजगंज जिले का रहने वाला है।

क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा रही है। पुलिस अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button