ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

प्लास्टिक मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए जन सहयोग जरूरी : सीईओ रितु महेश्वरी

ग्रेटर नोएडा| ग्रेटर नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने थैला बैंक के रूप में एक और पहल की है। उन्होंने शनिवार को रेल विहार सोसाइटी में पहले थैला बैंक का शुभारंभ किया। एसीईओ प्रेरणा शर्मा के साथ थैला बैंक का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान बिना जन सहयोग के सफल नहीं होता। ग्रेटर नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रेटर नोएडावासियों को सहयोग करना होगा। सीईओ ने कहा कि न तो खुद प्लास्टिक का उपयोग करें और न ही अपने आसपास किसी को प्लास्टिक का उपयोग करने दें। सीईओ ने सड़क अथवा किसी सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा न फेंकें। सिर्फ डस्टबिन में ही कूड़ा डालें। उन्होंने रेल विहार सोसाइटी के प्रयास की सराहना करते हुए अन्य सेक्टरों व सोसाइटियों से भी थैला बैंक बनाने की अपील करते हुए प्राधिकरण की तरफ से और भी जगहों पर थैला बैंक बनाने का ऐलान किया।

बता दें कि प्राधिकरण की तरफ से नौ अन्य थैला बैंक बनाए गए हैं। ये थैला बैंक पाश्र्वनाथ ईडन, टाटा स्टील, द किंग रिजर्व, एटीएस डोल्से, एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी, एल्डिको ग्रीन मिडोज, एल्डेको मैस्टिक ग्रीन्स, उल्बेरिया गार्डन और गौर अतुल्यम सोसाइटी में बनाए गए हैं। हर थैला बैंक में 300 से 400 थैला रखे गए हैं। थैला ले जाने वालों का नाम व नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। टैली का उपयोग करने के बाद थैला बैंक में जमा कराना होगा।

सीईओ ने रेल विहार में कूड़े से कंपोस्ट बनाने की पहल की भी सराहना की और अन्य सोसाइटियों से इसके लिए अपील की। इस अवसर पर रेल विहार सोसाइटी के अध्यक्ष उमेश चतुवेर्दी ने शीघ्र ही सोसाइटी में बर्तन बैंक बनाने का एलान किया। सीईओ ने प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के थैला बैंक खोलने के प्रयास की सराहना की।

प्रभारी जीएम सलिल यादव ने रेल विहार आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपील की कि थैला को गेट पर रखें। अगर कोई पॉलिथीन ले जाता दिखे तो उसे रोककर थैला उपलब्ध करा दें। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ फीड बैक फाउंडेशन, एआईआईएलएसजी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button