ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लालबाग और महालक्ष्मी नगर में लगेगा मेला, जाल सभागृह में गूंजेंगे फिल्मी गीत

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 18 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शहर में लगे मेले में आप खान-पान के साथ झूले-चकरी और विभिन्न मनोरंजक खेलों का लुत्फ ले सकेंगे। ज्ञान पंचमी पर ज्ञान आराधना के आयोजन और भगवान लक्ष्मी-वेंकटेश मंदिर से नाम-जप परिक्रमा भी निकाली जाएगी। साथ ही जैन दर्शन पर जैन संतों के प्रवचन भी होंगे।

– लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग परिसर में सुबह 7.45 बजे नाम जप परिक्रमा निकलेगी। इसमें वैष्णव वेंकट रमणा गोविंदा के जयघोष लगाते वैष्णवजन मंदिर की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद प्रभु का शृंगार और आरती होगी।

– चातुर्मास के चलते शहर में इन दिनों कई संत-मुनि आए हुए हैं। इसमें दिगंबर जैन संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज के प्रवचन मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होंगे। प्रवचन सुबह 8.45 बजे होंगे।

– ज्ञान पंचमी पर महावीर बाग एरोड्रम रोड स्थित चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में सुबह 9 बजे ज्ञान आराधना होगी। इस अवसर पर समाजजन शास्त्र, पेन, कापी आदि पूजन को लेकर आएंगे। खरतरगच्छाचार्य पूर्णानंदसागर सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में पूजन किया जाएगा।

– जिन्हें मेले में घूमने, झूला झूलने और खरीदारी करना अच्छा लगता है, वे आज दोपहर 3 बजे अपनी इसी पसंद को पूरा कर बिता सकते हैं। लालबाग पैलेस परिसर में आयोजित मेले में आप अपनी शाम खुशनुमा बना सकते हैं। यहां परिवार के साथ झूलों का आनंद भी ले सकते हैं।

– आज दोपहर अगर आप विजय नगर क्षेत्र में हैं और बच्चों को कहीं घूमाने ले जाना चाहते हैं तो महालक्ष्मी नगर मैदान में लगा मेला बेहतर विकल्प हो सकता है। दोपहर 3 बजे से यहां तरह-तरह के झूलों का आनंद भी लिया जा सकता है। खानपान के साथ खरीदारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। कुल मिलाकर शाम को खुशनुमा बनाया जा सकता है।

– त्योहारी मौसम में आपने मेल-जोल के लिए तो खूब समय निकाल लिया, अब कुछ वक्त अपने शौक के लिए निकालें। जिन्हें संगीत से लगाव है वे शाम 6.30 बजे जाल सभागृह पहुंच जाएं। संस्था कांबेट म्यूजिकल ग्रुप द्वारा फिल्मी गीतों को लिए ‘एक हसीना थी’ कार्यक्रम यहां आयोजित किया जा रहा है। यहां स्थानीय कलाकार सदाबहार गीत सुनाएंगे।

Related Articles

Back to top button