ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मैं सीएम पद की रेस में नहीं- सिंधिया, वोटिंग के बीच ज्योतिरादित्य ने लगाया तमाम अटकलों पर विराम

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उन तमाम अटकलों पर रोक लगा दी जिनमें कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया सीएम पद के प्रबल दावेदार है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने पहले से ही कहा है कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं। इस रेस में न मैं कभी था और न मैं आज हूं। मुझसे तीनों बार पूछा गया, साल 2013 में, साल 2018 में और आज भी। तीनों बार मैंने कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं।’

सीएम पद की रेस को लेकर सिंधिया ने कहा कि ये रेस कुर्सी की नहीं है। ये रेस विकास की है, प्रगति की है और जनता के विश्वास को सुनिश्चित रखने की है। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सीएम पद की कुर्सी की रेस कांग्रेस में होती है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार मैदान में भाजपा के बड़े नेताओं की साख दाव पर लगी है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर का नाम शामिल है। सीएम पद के रेस की बात करे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है, लेकिन आज मतदान के दौरान उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button