ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

तेलंगाना के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है कांग्रेस : खड़गे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के वास्ते घोषणापत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को दी गयी पार्टी की छह गारंटियां भी गिनायीं।

न्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है।” खड़गे ने कहा, ‘‘ हमने तेलंगाना बनाया और हम बीआरएस के कमीशन राज और लूट के चलते इस आंदोलन के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी छह गारंटियां बंगारू तेलंगाना के सपने को साकार करने में मदद करेंगी। ” उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुक्रवार को हैदराबाद में अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

Related Articles

Back to top button