ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

कालीबाड़ियों में बंगाली समाज ने की संधि पूजा,अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली भी शामिल हुई

भोपाल। न्यू मार्केट, पिपलानी सहित अन्य कालीबाड़ी में पांच दिवसीय बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बंगाली समाज के लिए सोमवार का दिन विशेष रहा। नवरात्र के महाअष्टमी पर कालीबाड़ियों में विशेष संधि पूजा की हुई। इसके साथ ही 108 कमल पुष्प एवं दीपों से देवी मां की पूजा की गई। टीटी नगर में आयोजित कार्यक्रम में सुपर स्‍टार अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा भी शामिल हुई। दुर्गा माई के जयकारे व ढाक ताशे के साथ दुर्गा पूजा का उल्लास और उमंग चरम पर था। शहर की कालीबाड़ियों में मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंगलवार को नवमी की आरती, पूजा एवं पुष्पांजलि के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की जाएगी। बंगाली समाज की दुगार्पूजा का समापन बुधवार दर्पण विसर्जन पूजा, सिंदूर खेला के बाद चल समारोह के रूप जलविसर्जन के रूप में होगा। मां दुर्गा को उनके परिवार के साथ मायके से अपने ससुराल की विदाई होगी। बंगाली समाज के लोगों के अनुसार मान्यता के साथ चल समारोह में उदघोष लगाए जाएंगे। अगले वर्ष देवी मां की आराधना के पुन: अवसर मिलने की आशा और उल्लास के साथ पूजा सम्पन्न होगी। बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में अज्ञान पर ज्ञान की विजय एवं नारी शक्ति के जागरण का संदेश होता हैं।

Related Articles

Back to top button