ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बीयू में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति के आधार पर मिलेगी छात्रवृत्ति

भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने दो साल पहले सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में बायोमेट्रिक से उपस्थिति को अनिवार्य किया था। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति का सही से आकलन हो सके, लेकिन कई महाविद्यालयों में अब भी आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि से लेकर भोज विवि में भी आनलाइन उपस्थिति नहीं दर्ज की जा रही है। विभाग के आदेश के बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने बायोमेट्रिक मशीन लगा दी है। प्रबंधन ने जल्द ही विद्यार्थियों की उपस्थित भी बायोमेट्रिक से लगाने के निर्देश दिए हैं। अब विवि में विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर ही उन्हें छात्रवृत्ति जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों बायोमेट्रिक मशीनें लगाने के आदेश दिए थे। एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू होनी थी। विभाग के आदेशानुसार 500 विद्यार्थियों पर एक मशीन लगाई जाना है। बीयू के 35 विभागों में इस साल करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीयू में कुछ विभागों में मशीन लगाना बाकी है। वहां भी कुलपति एसके जैन ने मशीन लगाने के निर्दे्श दे दिए हैं। हालांकि कई प्रोफेसर और कर्मचारी आनलाइन उपस्थिति का विरोध कर रहे हैं।

बीयू ने पीजी परीक्षा की समय-सारिणी बदली

बीयू ने पीजी फस्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नामांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 22 नवंबर से परीक्षा शुरू होनी है। विवि प्रबंधन ने अब तक परीक्षा की समय-सारिणी जारी नहीं की है। अब यह परीक्षा दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकती हैं। फिलहाल पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। विलंब शुल्क के साथ 23 नवंबर है।

Related Articles

Back to top button