ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

तुवर में मिलर्स की मांग कमजोर, दालों में आगे वैवाहिक सीजन से उम्मीद

इंदौर। छावनी अनाज मंडी दीपावली अवकाश के चलते मंगलवार को बंद रही। मंडी में कारोबार दीपवाली मुहूर्त के साथ 18 नवंबर को शुरू होगा। दीपावली अवकाश के चलते मिलर्स की तुवर में पूछपरख कम है। तुवर दाल में त्योहारी के साथ ही मांग धीमी होने लगी है। इसके चलते तुवर में कमजोरी के कारण काउंटर वालों की खरीदी धीमी है।

कई सेंटर पर काउंटर पर तुवर दाल कम है और मांग निकलती है तो भाव में सुधार की उम्मीद है। अब ग्राहकी के लिए शादियों के सीजन पर नजर है। हालांकि, दिसंबर में सब्जियों की आवक बेहतर होने और फिर हरा मटर की उपलब्धता से दाल की खपत कम होती है, लेकिन जानकारों के अनुसार सब्जियां भी इस सीजन सस्ती होने की उम्मीद कम है। इस बीच अफ्रीका तुवर की आवक में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

कर्नाटक में पिछले सप्ताह कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश से तुवर की फसल को राहत मिली है। कर्नाटक में तुवर की फसल पिछले वर्ष से बेहतर बताई जा रही है। पिछले साल रोग लगने से काफी नुकसान हुआ था। मराठवाड़ा, बुलढाणा में तुवर की यील्ड कम बैठेगी। तुवर उत्पादन पिछले वर्ष से मामूली बढ़कर आ सकता है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कर्नाटका तुवर छिटपुट शुरू हो जाएगी।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सभी को तुवर चाहिए क्योंकि पाइपलाइन पूरा खाली है। महाराष्ट्र की तुवर फसल फरवरी में ही प्रेशर बनेगा। नए तुवर आने के पहले एक सुधार की उम्मीद है लेकिन मुनाफा लेने में समझदारी नया तुवर अगले सीजन 9000 के करीब जाने की उम्मीद कम है। बुधवार को दाल-चावल व्यापारी दीपावली मुहूर्त के सौदे करेंगे।

Related Articles

Back to top button