ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मप्र विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर खंडवा आए सैनिक की बीमारी से मौत

खंडवा। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए अकोला से खंडवा आए एक सैनिक की बीमारी के चलते मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रवीण पिता विट्ठल राव ताम्बड़े उम्र 50 साल निवासी सोनोरी मुर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र चुनाव ड्यूटी हेतु खंडवा आये थे। इस दौरान उनका स्वास्‍थ्‍य बिगड़ा और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

सैनिक की मौत होने की सूचना पर एसपी बीरेंद्र सिंह, ग्रामीण एएसपी राजेश रघुवंशी, एएसपी महेंद्र तर्नेकर, आरआइ अरविंद दांगी, सहित तीनो थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि कल अकोला से होमगार्ड सैनिकों की टुकड़ी चुनाव ड्यूटी के लिए खंडवा आई थी। इसमें शामिल एक जवान की तबीयत शाम करीब पांच बजे बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया था । जहां उपचार के दौरान रात 8:30 बजे उसकी मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button