ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

स्कूल बच्चों से भरी वैन खाई में गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आज सुबह हादसा हो गया। बच्चों से भरी एक वैन खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन पलटी नहीं, यदि वाहन पलट जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल आधा दर्जन बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे ज्ञानंदा अकादमी स्कूल की बस अचानक खाई में जा गिरी। वैन के गिरते ही अफरातफरी मच गई। स्थानीय तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे। वह हादसे की जांच कर रहे, वहीं घायलों बच्चों के माता-पिता तक हादसे की जानकारी पहुंची तो कोहराम मच गया। आनन फानन में बच्चों के स्वजन अस्पताल पहुंचे।

 

Related Articles

Back to top button