ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

बीयू में वोकेशनल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रूचि

भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूआईटी में बैचलर आफ वोकेशनल(बी-) कोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शुरू किया गया, लेकिन इसमें विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रूचि नहीं दिखाई। बीयू में सीयूईटी के बाद भी प्रवेश की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के बीयू ने कुछ नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए थे। जिससे यूआईटी में शुरू किए गए बी-वाक ( बैचलर आफ वोकेशनल कोर्स) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स की डिमांड एवं जाब ओरिएंटेड होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिर भी इन कोर्स में प्रवेश कम हुए हैं। विवि में 14 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही, लेकिन प्रवेश कम हुए हैं। बीबीए में 60 सीटों में से 57 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं सीयूईटी के तहत 10 यूजी कोर्स में 395 सीटें और 44 पीजी कोर्स में 965 सीटें है, लेकिन आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं।

एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था

बीयू के यूटीडी में सीयूईटी के तहत 10 यूजी कोर्स में 395 सीटें और 44 पीजी कोर्स में 965 सीटें हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा स्तर के 14 पाठ्यक्रम में 400 और डिप्लोमा स्तर के चार कोर्स में 180 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए एक लाख विद्यार्थियों ने सीयूईटी के तहत पंजीयन कराया था। अब उक्त कोर्स की आधी सीटें साल भर खाली ही रहेंगी।

पीजी परीक्षा की समय-सारिणी बदली गई

बीयू ने पीजी फस्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नामांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 22 नवंबर से परीक्षा शुरू होनी है। विवि प्रबंधन ने अब तक परीक्षा का समय-सारिणी जारी नहीं किया है। अब यह परीक्षा दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकती हैं। फिलहाल पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। विलंब शुल्क के साथ 23 नवंबर है।

Related Articles

Back to top button