ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म से आहत किशोरी ने दी थी जान, नौ माह बाद दर्ज हुई FIR

ग्वालियर। महाराजपुरा इलाके में नौ माह पहले किशोरी की आत्महत्या के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म की घटना से आहत होकर उसने अपनी जान दी थी। अभी इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की एफआइआर दर्ज की है। आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

दुष्कर्म से आहत कर ली आत्महत्या

महाराजपुरा थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महाराजपुरा स्थित ग्राम जिरैना में रहने वाली किशोरी ने 26 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आई तो सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि किशोरी अपने घर में अकेली थी। तभी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। युवक उसके घर में जबरन घुस आया था और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने आहत होकर आत्महत्या कर ली थी।

दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर

दुष्कर्म के बारे में उसने अपने रिश्तेदार को भी बताया था। इस मामले की जांच महाराजपुरा पुलिस कर रही थी। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अब इस मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। एक युवक पर मृतका के स्वजनों ने संदेह जताया है। पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी है। फरवरी में किशोरी ने आत्महत्या की थी, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की एफआइआर नौ माह बाद हुई है।

Related Articles

Back to top button