ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के बयान पर किया पलटवार, कहा – भद्दी भाषा में बातें करते समय शर्म भी नहीं आई उनको

बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार का बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वहीं, इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टिप्पणी की। उन्होंने नीतीश कुमार के नाम लिए बिना कहा कि ‘कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी। I.N.D.I A गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनको शर्म भी नहीं आई। I.N.D.I A गठबंधन के एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इतने भयंकर अपमान पर एक शब्द भी नहीं बोला।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के गुना में पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि, “INDIA गठबंधन के एक बड़े नेता ने कल विधानसभा के अंदर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें शर्म नहीं है। INDI गठबंधन के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?”

पीएम मोदी कौन होते है टिप्पणी करने वालेवहीं, इस पर जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कौन होते हैं नीतीश पर टिप्पणी करने वाले। बीजेपी नेता क्या कर रहे हैं यह पीएम को दिखाई नहीं देता क्या? मणिपुर में वहां की महिलाओं के साथ बीजेपी नेताओं ने क्या किया? दिल्ली में महिला पहलवानों के साथ बीजेपी के पुलिस वालों ने क्या किया? इस पर सफाई बीजेपी वालों को देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button