ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सत्यनारायण पटेल बोले- 25 लाख का फ्री इलाज जन-जन की जरूरत, कांग्रेस अपना वचन पूरा करेंगी

इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा यह वचन दिया गया है कि प्रदेश के हर नागरिक का 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। यह व्यवस्था आज जन-जन की जरूरत बन गई है। पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों से जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाता है। ऐसे में उसका इलाज करना गरीब और मध्यवर्ग की परिवार के लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। नागरिकों की इस मुश्किल को कांग्रेस ने समझा है। यही कारण है कि इस विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए वचन पत्र में हर नागरिक का 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में किए जाने का प्रावधान किया गया है। यह योजना एक क्रांतिकारी योजना है। इस योजना की हर नागरिक को जरूरत है। प्रदेश के नागरिकों को यह हम अच्छी तरह से मालूम है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

पटेल ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से लोगों के सामने आने वाली चुनौती कम होगी। लोगों को सरकार की उपस्थिति का सहयोग मिल सकेगा। वर्तमान में तो हालत इतनी खराब है कि छोटी सी बीमारी होने पर भी इलाज करवाने में व्यक्ति की आर्थिक रूप से कमर टूट जाती है।

पटेल ने संपूर्ण वृंदावन गार्डन, रॉयल रेजिडेंसी, स्कीम 140, गणेश धाम, आशीष नगर, शिवमंगल नगर, रिवेन्यू नगर, बिजली नगर, शिव शक्ति नगर, वैभव नगर, संचार नगर एवं आलोक नगर में जनसंपर्क किया। इस जनसंपर्क में विशेष रूप से विजय राठौड़, आशीष चौधरी, मनीष मित्तल,  राहुल अय्यर, युसूफ खान, प्रशांत पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button