ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जनता के दरबार में झुके ‘महाराज’, प्रणाम कर मांगे वोट, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा के ऊमरीकलां में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने पहले तो मौजूद जनता को भाजपा सरकार की तमाम योजनाएं गिनाईं। इसके बाद उन्होंने जनता के दरबार में झुक कर प्रणाम किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब तक मैं हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। मैं आपसे यह बोलने आया हूं यह कांग्रेस-भाजपा का चुनाव नहीं, यह चुनाव मेरे शिवपुरी और उमरीकलां के भविष्य का है।

शिवपुरी में विकास

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में सड़क और पानी नहीं होता था, मध्यप्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को 26 लाख फर्जी ऋण माफी पत्र बांटे इसी के चलते मैंने उनसे बदला लिया और अब 2023 में आपकी बारी है। अब आप उस कांग्रेस से बदला लो जिसने किसान के साथ छलावा किया। उन्होंने कहा कि इस शिवपुरी में जितना विकास हुआ है, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है। समस्या बाद में सुनूंगा, ये बताओ खाते में पैसे आए या नहीं।

महिला को मंच पर बुलाया

जनसभा के दौरान सिंधिया ने लाड़ली बहना योजना के लाभ का प्रत्यक्ष प्रमाण देने के लिए रूपा बाई नाम की एक महिला को मंच पर बुलाया और उससे आम जनता के समक्ष पूछा कि क्या आपके खाते में 1250 रुपया आए या नहीं। इस पर महिला ने कहा कि पैसे तो आ गए, लेकिन मेरी एक समस्या है। महिला ने जैसे ही समस्या की बात कही तो सिंधिया ने उसे रोक दिया और कहा कि समस्या मैं बाद में सुनूंगा अभी तो यह बताओ कि पैसे आए या नहीं।

Related Articles

Back to top button