ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चार बहनों के साथ सो रही थी पीड़िता, प्रेमी भगाकर ले गया; 2016 का मामला

खंडवा: खंडवा कोर्ट ने नाबालिक से ज्यादती के मामले में एक आरोपी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग था, वह घर पर अपनी चार बड़ी बहनों के साथ सो रही थी, तभी आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। सजा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, प्राची पटेल ने आरोपी राजू पिता प्रेमलाल यादव (27) निवासी ग्राम सालई, थाना धनगांव को सजा सुनाई।आरोपी राजू को धारा 5 (एल) सहपठित धारा 6 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया गया। अभियोजन की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी रूपेश तमोली ने किया। इस मामले में अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी जाहिद खान ने जानकारी दी।बताया कि 20 जुलाई 2016 को नाबालिक की मां ने थाना धनगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। वह रात्रि को अपनी बेटियों के साथ सो रही थी। जब सुबह 5.30 बजे सोकर उठी तो उसकी पांचवें नंबर की लड़की यानी पीड़िता उसे नहीं मिली। घर में व आसपास नहीं मिलने पर उसने पीड़िता को अपने पति की सहायता से गांव व रिश्तेदारी में तलाश किया। लेकिन अभियोक्ती का कोई पता नहीं चला।अभियोक्ती गांव के राजू से प्रेम करती थी। शंका के आधार पर जब फरियादी ने अपने देवर के साथ आरोपी राजू के घर में जाकर देखा तो आरोपी उसके घर पर नहीं मिला। शंका के आधार पर अपने देवर व जमाई को साथ रिपोर्ट कराई। जब नाबालिक दस्तयाब हुई तो उसने अपने साथ ज्यादती होना बताया।

Related Articles

Back to top button