ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
हरियाणा

चालक ने कूदकर बचाई जान; अगला हिस्सा जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में मंगलवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक चलते ट्रक में आग लग गई। अगले हिस्से में आग लगती देख चालक ने कूदकर जान बचाई। हालांकि राहत की बात यह है कि आग ट्रक में लगे CNG सिलेंडर तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का छोटा ट्रक बावल औद्योगिक एरिया की कुछ कंपनियों से माल भरकर ले जाता है। मंगलवार दोपहर भी ट्रक का चालक अजीत सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में माल भरने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के पास ट्रक के अगले हिस्से से आग की लपटे उठना शुरू हो गईं। चालक तुरंत ट्रक से कूद गया। उसने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।जानकारी देता चालक अजीत।हाईवे पर चलते ट्रक में आग लगती देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि आग ट्रक में लगे CNG के सिलेंडर तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा धमाका भी हो सकता था। चालक के मुताबिक ट्रक के अगले में हिस्से में पहले वायर से चिंगारी निकली और फिर आग लगी। हालांकि पुलिस ट्रक में आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button