ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

संजय मिश्रा की हत्या के आरोपित ने उगले कई राज

जबलपुर। गोरखपुर के जार्ज डिसिल्वा वार्ड में रहने वाले संजय मिश्रा उर्फ संजू की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित यादव कॉलोनी निवासी बंटी तिवारी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। सोमवार को गोरखपुर पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया था। पूछताछ के दौरान बंटी ने वारदात में शामिल अपने साथी लल्लू उर्फ वासुदेव का नाम भी उगला। पुलिस की टीम अब लल्लू का पता लगा रही है।

2015 में बंटी के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज किया गया था

गोरखपुर थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि वर्ष 2015 में बंटी के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें संजय गवाह था। पिछले दिनों संजय गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचा था। जहां संजय और बंटी में बातचीत हुई थी। बंटी ने गवाही बदलने के एवज में डेढ़ लाख रुपये देने की बात संजय से कही थी। संजय मान गया और गवाही बदल दी थी, लेकिन बंटी ने रकम नहीं दी। जिसे लेकर बंटी और संजय में मतभेद हो गया।

रुपयों की बात पर फिर से बंटी और संजय में विवाद हो गया था

नागोतिया ने बताया कि रकम को लेकर ही 31 अक्टूबर की रात बंटी ने बात करने के लिए संजय को बुलाया था। वहां बंटी और उसका साथी लल्लू वासुदेव खड़े थे। रुपयों की बात पर फिर से बंटी और संजय में विवाद हो गया था। इस दौरान गुप्ता टाल के पास बंटी ने संजय पर फायर कर उसकी हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button