ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग दर्शन को केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी, भव्य आरती में भी हुए शामिल

नई दिल्ली/टिहरीः पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रविवार को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां वह भव्य आरती में भी शामिल हुए

कांग्रेस संचार विभाग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि गांधी दिन में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे और विधि विधान से बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को गांधी बाबा की भव्य सांध्य आरती में शामिल हुए और आरती पूरी होने तक बाबा का ध्यान करते रहे। आरती पूरी होने के बाद वह मंदिर सेवा के कार्यों में भी शामिल हुए।

वहीं राहुल गांधी सोमवार को केदारनाथ में विश्राम कर बाबा की पूजा-अर्चना करेंगे और आरती में शामिल होंगे। शिवभक्त गांधी इससे पहले गौरीकुंड से केदार धाम की 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। वह कैलाश मानसरोवर जाकर भी भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन के साथ ही कई मंदिरों में दर्शन किए। केदार यात्रा को भी भारत जोड़ो यात्रा की आध्यात्मिक यात्रा माना जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गांधी मंगलवार को बाबा केदार के दर्शन के बाद वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button