ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
ग्वालियर

संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में शिवपुरी – गुना ने ग्वालियर को हराया

शिवपुरी – शिवपुरी शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित 01 से 03 अक्टूबर ग्वालियर संभाग अंतर जिला शालेय क्रिकेट स्पर्धा 19 वर्ष का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर पुरानी शिवपुरी में किया गया आज फाइनल मैच शिवपुरी और ग्वालियर के मध्य खेला गया जिसमें शिवपुरी के बालक वर्ग की टीम ने ग्वालियर की टीम को 8 विकेट से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया
शिवपुरी जिले के खेल अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तोमर ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ आदरणीय श्री संजय श्रीवास्तव जी जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी एवं डॉ श्री केके खरे ( जिला खेल अधिकारी खेल युवा कल्याण विभाग)के द्वारा किया गया और बच्चों से परिचय प्राप्त किया टॉस ग्वालियर जिले के कप्तान ज्योतिर्मय ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन बनाये ग्वालियर की ओर से कप्तान ज्योतिर्मय ने 47 रन अनमोल ने 19 रन बनाये शिवपुरी की और से गेंदबाजी करते हुए मयूर पाटिल ने तीन विकेट कुशल शिवहरे ने एक विकेट अंकेश ने एक विकेट आशीष जादौन ने 2 विकेट प्राप्त किए शिवपुरी ने निर्धारित लक्ष्य को 8 गेंद पहले प्राप्त कर लिया शिवपुरी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुशल शिवहरे ने 50 रन मयूर पाटिल ने नाबाद 22 अभिषेक धाकड़ ने नाबाद 9 रन बनाये बालिका वर्ग 19 वर्ष में गुना ने ग्वालियर की बालिकाओं को 7 विकेट से हराया प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्री अरुण सिंह जी ( कोच मध्य प्रदेश क्रिकेट एकेडमी ) श्री बसंत शर्मा जी श्री राकेश शर्मा श्री राजीव श्रीवास्तव श्री यादवेंद्र चौधरी श्री संजीव पांडे निखिल श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव सदाशिव भार्गव पवन शर्मा श्री ओपी शर्मा जी मकसूद कमल बाथम शाकिर खान रवि जाटव हेमंत जाटव गिर्राज शर्मा धर्मेन्द्र लोधी आदि लोगों का सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button