ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

अतीक अहमद ने राजमिस्त्री को बनाया करोड़ पति, पुलिस से आकर खुद बोला- साहब इसे ले लीजिए

प्रयागराज: प्रयागराज में एक बार फिर अतीक अहमद से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक ऐसी खबर जिसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। अतीक अहमद अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदता था, यही वजह है कि अतीक ने 16 लोगो से औने पौने दामों पर किसानों की ज़मीन हूब लाल के नाम लिखवा ली। कटौला गौस पुर में इस ज़मीन की कीमत 12 करोड़ से ज़्यादा है। हूब लाल चाहता तो ये ज़मीन अलग अलग पार्ट में बेच कर करोड़ो कमा सकता है था, लेकिन प्रयागराज पुलिस ने अतीक गैंग की अवैध संम्पत्तियो पर जिस तरह से कार्रवाई की उससे हूब लाल भी परेशान हुआ।

उसने सोचा कही अतीक के पाप में वो भागीदार न बन जाए, इसलिए हूब लाल आज खुद कमिश्नर के कोर्ट में पहुँचा और ज़मीन के सभी दस्तावेज को सौप दिया। अब पुलिस इस प्रॉपर्टी को एक दो दिन में कुर्क करेगी। अतीक ने हूब लाल के नाम पर करोड़ो की बेनामी संपत्ति रखी थी। प्रयागराज के लाला पुर के रहने वाले हूब लाल BPL कार्ड धारक है और काफी गरीब है। अतीक ने 2015 में इसके नाम बेनामी संपत्ति बनाई और 16 लोगों की संपत्ति हूब लाल के नाम पर कर दी। अब हूब लाल का कहना है कि इस ज़मीन पर स्कूल कालेज बने ताकि लोगों के काम आए।

पूरी जमीन का क्षेत्रफल 23447 वर्ग मीटर है। राजमिस्त्री को माफिया ने धमकाया भी था कि जब वह चाहेगा तब जमीन उसके कहने पर रजिस्ट्री करेगा। ऐसा न करने पर पूरे खानदान को खत्म कर दिया जाएगा। बताया गया है कि अतीक ने एक करोड़ 84 लाख में करीब 25 बीघा जमीन हुबलाल के नाम पर बनाई थी, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग साढ़े 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। वर्ष 2020 में खुल्दाबाद थाने में अतीक, उसके सहयोगी नियाज, जाहिद, मोहम्मद शेख और रियाज के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button